फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धारदार हथियार से किया गया हमला, दो घायल

धारदार हथियार से किया गया हमला, दो घायल

Mon, 09 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से किया गया हमला, दो घायल

विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमलाकर चाचा भतीजे को घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गनेशनगंज निवासी शुभम सोनी 27 निरंजन लाल सोनी शनिवार की दोपहर अपने मोहल्ले में खड़ा था। इसी बीच मोहल्ले के ही कुछ लोग आए और उससे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते दोनों के परिजनों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें शुभम सोनी तथा उसका चाचा अमित सोनी घायल हो गया। शुभम के अनुसार नवरात्र के दौरान मोहल्ले के ही चार लोग दुर्गा पूजा का चंदा मांगने आए थे। जिनकी मांग पर मेरे दादा बद्री प्रसाद सोनी ने 101 एक रुपया चंदा उनको दे दिया लेकिन उन्होंने चंदा लेने से इंकार कर दिया। कहा कि पांच सौ एक रुपया देंगे तभी चंदा लेंगे। जब उनसे कहा गया कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है तो विवाद कर लिया। इस बात से वह लोग नाराज चल रहे थे। उसने बताया कि पूर्व में घटना की सूचना कोतवाली में दी गई थी। पुलिस ने उनको बुलाया भी था फिर भी उन लोगों ने विवाद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed