{"_id":"59a70e7e4f1c1b4c738b4750","slug":"111504120446-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत दो पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत दो पर दहेज हत्या का मुकदमा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। अलौहा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पिता ने पति समेत दो पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र बौरी गांव के रामप्रकाश पांडेय के पुत्री कविता पांडेय (22) की शादी मिर्जापुर के अदलहाट थानेनके अलौहा गांव में अमरनाथ पांडेय के बेटे प्रदीप पांडेय से इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही बेटी के ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपया व एक सोने का चेन की मांग करने लगे। इसके लिए वे कविता को आए दिन प्रताड़ित कतरते थे। रामप्रकाश पांडेय का आरोप है कि 29 अगस्त को ससुराल वालों ने कविता को दहेज के लिए जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी कविता को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल के लोग उसे छोड़ कर फरार हो गए। कविता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रदीप व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन