फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत

गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत

Sat, 05 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत

विज्ञापन
चुनार। पत्थर खुदाई के लिए खोदे गए गहरे खदान में नहा रहे तीन बालको में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीसरे बालक की सूचना पर पहुचे परिजन एवं ग्रामीणों ने पानी में डूबे दोनों बालको का शव बाहर निकाल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसपर पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही है।

कोतवाली इलाके के बरगवां में पत्थर की कई खदाने हैं। जिसमे बरसात का पानी भरा है। तेंदुआकला निवासी बद्दू का सात वर्ष का बेटा साजन अपने साथी शंकर 8 वर्ष एवं उसके भाई शिवा 12 पुत्र विजय बहादुर के साथ घर से पशुओं को ले कर चराने निकला था। इसी दौरान तीनों बालक गांव के एक पत्थर खदान में नहाने लगे। नहाते समय साजन एवं शंकर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जिसे देख कर शिवा भाग कर घर पहुंचा और परिजनों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। आसपास के लोगों ने गड्ढे में उतर कर दोनों बालकों के शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया। नौनिहालों के शवों को देख कर परिजन मौके पर ही बिलख पड़े। परिवार के लोग उस घड़ी को कोस रहे थे जब उनके बच्चे घर से निकले थे। तीनों बच्चे गरीब घरों से संबंधित थे। बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया है। बताते चलें कि इलाके के कई इलाकों में पत्थर खनन कर बड़े बड़े गड्ढे बना दिये गए हैं। ये बड़े गड्ढे बच्चों और पशुओं के लिए मौत का कुंआ बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed