फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोर चटकाते रहे ताले, सोती रही पुलिस

चोर चटकाते रहे ताले, सोती रही पुलिस

Fri, 01 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चोर चटकाते रहे ताले, सोती रही पुलिस
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मिल्लत नगर नटवा मोहल्ले में गुरुवार की भोर करीब तीन बजे चार मकानों का ताला तोड़कर चोर सारा माल ले गए लेकिन न मकान मालिक को इसकी भनक लगी, न ही पुलिस को। इन घरों में घुसकर 40 हजार रुपया नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का जेवरात व अन्य सामान चोर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डाग स्क्वाड के साथ छानबीन की। प्रभारी कटरा कोतवाल चंद्रशेखर यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिल्लत नगर नटवां निवासी कलीम पुत्र मजनू के परिवार के लोग बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने मकान में सोए थे। भोर करीब तीन बजे चोर मकान में पहुंचे और आंगन के रास्ते अंदर कमरे में दाखिल हो गए। दो कमरों को खंगालते हुए उसमें रखा 40 हजार रुपया समेत जेवरात उठा ले गए। सुबह नींद खुली तो सामान बिखरा देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद चोरों ने कृष्णनगर कालोनी नटवा मोहल्ले के कृष्णा के घर के साथ कई घरों में जाकर उसे भी खंगाला लेकिन कुछ न मिलने पर वापस लौट गए। इसी मोहल्ले में तौसिफ अहमद के घर में भी गए लेकिन कुछ न मिलने पर उनके छत की दीवार उतरते समय तोड़ दी। सूचना देने पर सौ नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद वे वापस चले गए। उसके बाद नटवां चौकी इंचार्ज को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नटवां चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी लेते हुए छानबीन की। एक ही रात में कई घरों में चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed