{"_id":"5bc2381cbdec2269b4444810","slug":"101539455004-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से तीस हजार रुपए की हुई छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक से तीस हजार रुपए की हुई छिनैती
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अहरौरा। शुक्रवार रात क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास एक ट्रक चालक से बाइक सवार दो युवकों ने तीस हजार रुपये की छिनैती कर ली। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी चालक को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
गाजीपुर जमानिया निवासी केशव प्रसाद उर्फ लालू सोनभद्र डाला से ट्रक में गिट्टी लोड कर वाराणसी जा रहा था। अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर शुक्रवार की रात ट्रक चालक जैसे ही हनुमान घाटी के पास पहुंचा कि तभी पीछा कर रहे बाइकसवार युवकों ने ट्रक को ओवर टेक कर चालक से पिछले टायर में गिट्टी फंसे होने की बात कही। इस पर ट्रक खड़ा कर चालक नीचे उतर गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता, दोनों युवकों ने उसके लोअर की जेब से तीस हजार निकाल लिए। आरोपी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी चालक द्वारा पुलिस को दी गयी। वहीं इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
ट्रक चालक से तीस हजार रुपये की छिनैती