फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पति ने लोढ़ा से वार कर पत्नी की हत्या

पति ने लोढ़ा से वार कर पत्नी की हत्या

Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पति ने लोढ़ा से वार कर पत्नी की हत्या
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव में पारिवारिक कलह को लेकर एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर शाम लोढ़ा से सिर पर हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपी को शनिवार की सुबह हनुमान पड़रा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हनुमान पड़रा गांव निवासी मृतका के भाई शारदा प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बहनोई रामकुमार शराबी किस्म का व्यक्ति है। जिसके चलते वह घर परिवार नहीं चला पा रहा था। सारे पैसे शराब में ही उड़ा दे रहा था। परिवार का खर्च उठाने की बात करने पर नशे में धुत होकर मेरी बहन अमरावती (30) को अक्सर मारापीटा करता था। इसके बारे में अमरावती ने मायके आने पर बताया था। जानकारी होने पर रामकुमार को शराब पीने के लिए मना किया गया लेकिन नहीं माना। शुुक्रवार को भी पारिवारिक कलह को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ तो रामकुमार ने लोढ़ा से अरामवती के सिर पर कई वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना वह लोग पहुंचे तो देखा कि अमरावती मृत पड़ी थी। पूछताछ करने पर आसपास के लोगों ने पूरे घटना क्रम के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्यारोपी रामकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को सूचना मिली कि हत्यारोपी रामकुमार गांव के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कोतवाल संजय राय पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed