फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
अहरौरा ।बाजार से घर को लौट रहे साइकल सवार युवक को सोनभद्र की ओर से आ रहे ट्रक ने शनिवार की देर शाम टक्कर मार दिया । हादसे मे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया । जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक अन्य युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया ।

हटिया गांव निवासी हेमराज 35 वर्ष पुत्र बैजनाथ शनिवार की देर शाम बाजार से काम कर साईकल से घर को वापस लौट रहा था। युवक जैसे ही मेंहदीपुर के पास पहुंचा कि तभी सोनभद्र की ओर से आ रहे दस चक्का ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे साइकल काफी दूर तक ट्रक में फंसा रहा। यह देेख चालक ट्रक लेकर भागने लगा कि सड़क पार कर रहे शिवबहादुर 46 वर्ष निवासी बीहरा मंडी कंदुवा को भी चपेट में लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान हेमराज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed