फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वारदात को अंजाम देने से पहले चला दारू मुर्गा का दौर

वारदात को अंजाम देने से पहले चला दारू मुर्गा का दौर

Sat, 16 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने से पहले चला दारू मुर्गा का दौर

विज्ञापन
मिर्जापुर। वन विभाग के वाचर व महिला मजदूर की हत्या करने से पहले हत्यारोपियों ने उनके साथ जंगल में पार्टी की। इसके बाद दोनों को तड़पा-तड़पा कर मारा गया। यहां तक कि हत्यारों ने सुरेंद्र का कलेजा तक निकाल लिया था। घटना स्थल पर मिले शराब की बोतलों व चिकेन के अंश को देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि हत्या करने वालों की सुरेंद्र से जानपहचान के थे और उससे काफी ईष्या करते थे।

हलिया थाना क्षेत्र के मटिहरा जंगल कंपार्ट नंबर तीन में मिले सुरेंद्र व धीराजी की लाश देख कर लगा रहा था कि हत्यारोपी सुरेंद्र और धीराजी से किसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेना चाहते थे। उनकी हत्या की साजिश पहले से ही रच ली गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने जंगल में ही पार्टी रखी। उसमें सुरेंद्र और धीराजी दोनों को बुलाया। वहीं पर13 सितंबर की रात में मुर्गा बनाया गया। उसके बाद जमकर शराब पी गई। जब सुरेंद्र नशे में हो गया होगा तो हत्यारोपियों उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सीने पर कई वार कर उसका कलेजा निकाल लिया और उसे कुछ दूर ले जाकर रख दिया था। धीराजी पर कोई वार नहीं किया गया था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उनकी पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने दोेनों के चेहरे जला दिए। घटना स्थल से दोनों के शवों को दस-दस मीटर की दूरी पर ले जाकर रखा गया था। हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसकी वर्दी भी उतरवा दी थी और उसे प्लास्टिक की एक थैली में रख कर नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed