{"_id":"5978eaa44f1c1b78528b45cc","slug":"101501096612-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की जांच को जिला पंचायत पहुंची सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा की जांच को जिला पंचायत पहुंची सीबीआई
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मनरेगा कार्यों में घोटाले से संबंधित कागजातों की जांच करने अचानक बुधवार को सीबीआई टीम जिला पंचायत कार्यालय पहुंची।सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने एमए विंध्याचल सिंह कुशवाहा से कई जानकारियां लिया। सीबीआई के जिला पंचायत में पहुंचने से हड़कंप मचा रहा।
सीबीआई की दो सदस्यीय टीम बुधवार को पहले डीसी मनरेगा से पूछताछ करने के लिए विकास भवन पहुंची, लेकिन विकास भवन में पता चला कि डीसी मनरेगा जिले के बाहर है, जिस पर टीम बैरंग लौटी। इसके बाद सीबीआई जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। जिला पंचायत कार्यालय में सीबीआई ने एमए से क्षेत्र पंचायत के तहत वर्ष 2007 में हलिया में कराए गए कार्यों के बारे में पूछताछ किया। क्षेत्र पंचायत के कार्यों को कराने के लिए बैठक में पारित कार्यवृत्ति और रजिस्टर की मूल कागजातों की जांच किया। साथ ही कुछ मूल कागजातों को सीबीआई अपने साथ भी ले गई।