फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रिश्ता किया कलंकित, बुआ ने बेचा भतीजी को

रिश्ता किया कलंकित, बुआ ने बेचा भतीजी को

Mon, 12 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रिश्ता किया कलंकित, बुआ ने बेचा भतीजी को

विज्ञापन
मिर्जापुर। बुआ ने रिश्ते को कलंकित कर डाला। शहर घूमाने के बहाने भतीजी को शहर में लाकर उसकी जिस्म का सौदा एक दूकानदार से कर डाला। उनके चंगुल से बचकर किशोरी नग्न अवस्था में देहात कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मुंहबोली बुआ को उसके घर से और उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने का प्रयास करने वाले युवक को रमईपट्टी तिराहे से रविवार को गिरफ्तार किया। किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह ने रविवार की दोपहर कोतवाली में मीडिया को बताया कि सोनभद्र के रेणुकूट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गांव से रिश्ते की 14 वर्षीय भतीजी को दो दिन पूर्व मिर्जापुर घुमाने लाई थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरूहूपट्टी मोहल्ले के एक मकान को किराए पर रहने वाली महिला ने शनिवार की रात एक युवक को बुलाया। रात करीब दस बजे आरोपी युवक व बुआ ने मिल कर उसके कपड़े उतारे। उसके बाद बुआ कमरे से बाहर चली गई। युवक ने उसे मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोरजबरदस्ती करने लगा। किसी तरह किशोरी उसके चंगुल से छूट कर नग्न अवस्था में भागती हुई रात साढ़े 10 बजे घर से दो सौ मीटर दूर स्थित देहात कोतवाली पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उसे गमछ्रा ओढ़ाया। उसके बाद महिला पुलिस को बुलाकर किशोरी को कपड़े दिलवाए।
विज्ञापन

उसके बाद देहात कोतवाल अशोक सिंह ने शहर कोतवाली से संपर्क किया। देहात कोतवाल, शहर कोतवाली वैभव सिंह, एसओजी प्रभारी बृजमोहन सरोज व पंकज सिंह ने घुरूहूपट्टी में छापामार कर बुआ शीला देवी, निवसी अहरौरा को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार निवासी फतहां के विरुद्ध छेड़खानी और पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। रविवार की सुबह उसे रमईपट्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उमेश कुमार निवासी फतहां ने कहा कि उसके पास कूलर पंखा की दूकान है। कुछ दिन पूर्व उसकी बुआ आई और बताया कि घुरूहूपटटी के एक मकान में किराए पर रहती है। उसे कूलर चाहिए। उसने दो हजार रुपया उसे दिया और चार हजार का कूलर ले गई। कहा कि बकाया पैसा दो दिन बाद दे देगी। जब वह पैसा लेने पहुंचा तो उसने चाय पीने के लिए अंदर बुलाया। इसी बीच उसकी भतीजी भाग कर बाहर पहुंची। बाहर निकला तो उसे पता चला कि उसके खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देने गई थी ताकि वह पैसा नहीं मांग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed