{"_id":"593d8df74f1c1b9d688b45c3","slug":"101497206263-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। मुखबिर की सूचना पर 14 अप्रैल से लापता चल रही किशोरी को बरामद कर एक युवक को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। ये बातें क्षेत्राधिकारी नक्सल केपी सिंह ने रविवार की दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान बताई। बताया कि बीते 14 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 14 वर्षीया एक छात्रा स्कूल में पढ़ने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता ने आसपास व रिश्तेदारों में उसकी खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिली। दो दिन बाद पिता ने थाने में पहुंच कर उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के सोनवर्षा नहर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर मेडिकल को भेज दिया। लड़की के पिता ने बताया कि घर से लड़की पैसा लेकर गई थी। चार दिन बाद पैसा खत्म होने पर उसने घर पर फोन कर पैसे की मांग की। जिसके बारे में पुलिस को अवगत कराने पर पुलिस ने तलाश कर बरामद कर लिया।