{"_id":"574354434f1c1b781869188c","slug":"cpur-khurd-village-after-the-murder-of-child-cry-back-and-the-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पति की गिरफ्तारी के लिए कर्मी अड़े, धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पति की गिरफ्तारी के लिए कर्मी अड़े, धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 24 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
फतहां स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना देते विद्युत विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : mirzapur
बिजली महकमे के मुख्य अभियंता तथा एक्सईएन के साथ दुर्व्यवहार के मामले में विभाग के अफसरों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को फतहां स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देकर सांसद अनुप्रिया पटेल के पति और अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि मांग मनवाने के लिए सुबह दस से शाम छह बजे तक तीन दिन धरना दिया जाएगा। उधर, सांसद के पक्ष में कई संगठनों ने बैठक कर अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की मांग की।
फतहां में धरने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वे लोग रात-दिन एक करके बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने में लगे रहते हैं। इसके बावजूद नेता तथा उनके प्रतिनिधि गलत कार्य करने का दबाव बनाते हैं। कहा कि महिला नेताओं के पति नियम विरुद्ध बैठक में शामिल होकर निर्णय भी लेने लगे हैं।