फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CPI(ML) march; demand to dissolve NTA.

Mirzapur News: भाकपा माले का मार्च, एनटीए भंग करने की मांग

Tue, 21 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) march; demand to dissolve NTA.
मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन करते भाकपा माले के कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। भाकपा (माले), इंकलाबी नौजवान सभा, खेग्रामस, ऐपवा और किसान महासभा के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न मांगों के लिए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। एनटीए को भंग करने की मांग की। मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) की जिला सचिव जीरा भारती व जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद मुख्यालय परिसर में सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

जीरा भारती ने कहा कि केंद्र से लेकर जिला स्तर तक सरकार और प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। आरोप लगाया कि पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। जनपक्षधर शिक्षा व रोजगार की मांग को लेकर छात्र संगठन आइसा के साथी सोनम वांगचुक 20 दिनों से अनशन पर हैं, लेकिन सरकार संवाद तक नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed