{"_id":"b962330fd2b1eaa59d1e35de8392fd68","slug":"coy-were-planning-my-assassination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीत रच रहे मेरी हत्या की साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीत रच रहे मेरी हत्या की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर के सपा विधायक विजय मिश्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि विनीत सिंह अपने बड़े भाई त्रिभुवन को एमएलसी का चुनाव जिताने के लिए मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं होंगे।
राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के संगमोहाल स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि विनीत सिंह रांची में अपहरण के आरोपी हैं।
इस मुकदमे का जिक्र उन्होंने वर्ष 2009 के चुनाव में नहीं किया था। डीएम और एसपी को सूचना देकर उन्होंने विनीत को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को सौंपने की मांग की।
ज्ञानपुर के विधायक ने आरोप लगाया कि विनीत सिंह अपने बड़े भाई त्रिभुवन को चुनाव में जीत दिलाने के लिए खुलेआम पैसा बांट रहे हैं। विरोध जताने पर मेरी हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पूर्वाचल के कई शूटरों को बुलाया है। आए दिन मुझे फोन कर चुनाव में बैठ जाने की धमकी दे रहे हैं। ज्ञानपुर विधायक ने बताया कि वर्ष 2009 में विनीत ने नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र में 25 मुकदमों का जिक्र किया था।
रांची में एक अपहरण के मामले में वांछित चल रहे विनीत ने वर्ष 2009 के चुनाव में किए गए नामांकन के शपथ पत्र में वर्ष 2005 से सेशन ट्रायल में चलने के बावजूद मुकदमे का कोई जिक्र नहीं किया है।
उन्होंने निर्वाचन आयोग को सही सूचना नहीं दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अब वह खुद बताएं कि इस मुकदमे में वह बरी हो चुके हैं या फरार चल रहे हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, चुनार विधायक जगतंबा सिंह पटेल, डॉ. अरविंद आदि रहे।