फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Couple arrested for culpable homicide, sent to jail

गैर इरादतन हत्या में दंपती गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 30 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for culpable homicide, sent to jail
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली मोहल्ले में प्रेमिका और उसके पति की पिटाई से घायल युवक की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी ने दोनों से पूछताछ व मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हमला करने में प्रयुक्त छोटा गैस सिलिंडर और ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ स्थित सुरेकापुरम कालोनी निवासी नीरज श्रीवास्तव (32) मोबाइल सामान का सप्लायर था। वह शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे घर से दोस्त के घर जागरण में जाने की बात कहकर निकला था। सुबह पांच बजे डंगहर मोहल्ले में टहल रहे लोगों ने युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा। अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई धीरज की तहरीर पर पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी अजय कुमार राय ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि नीरज का डंगहर निवासी विशाल यादव की पत्नी से संबंध था। शुक्रवार की रात को नीरज उसके घर पहुंच गया। विशाल का आरोप है कि नीरज ने उसकी पत्नी से मारपीट की। इस पर विशाल की पत्नी ने अपने घर में रखे छोटे गैस सिलिंडर से नीरज श्रीवास्तव के सिर पर प्रहार कर दिया। तभी विशाल यादव भी रात की ड्यूटी से वापस आ गया। घर में नीरज को देखकर उसने भी पिटाई की। नीरज श्रीवास्तव द्वारा माफी मांगने व गिड़गिड़ाने पर उसे छोड़ दिया। रात भर वह घायलावस्था में बाहर पड़ा रहा। सुबह अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल यादव व उसकी पत्नी को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed