फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona positive, a pilgrimage found in Vindhyachal, Mirzapur, also runs a stir

मिर्जापुर के विंध्याचल में तीर्थ पुरोहित मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, सरकारी कोटे की दुकान का भी करता है संचालन

Wed, 10 Jun 2020 05:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Corona positive, a pilgrimage found in Vindhyachal, Mirzapur, also runs a stir
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मिर्जापुर जिले में पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन मिल रहे कोरोना संक्रमितों के चलते मरीजों के बढ़ने का क्रम जारी है। बुधवार को विंध्याचल निवासी एक तीर्थ पुरोहित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह कोटेदार भी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विंध्याचल क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोटेदार को उसके दुकान से आईसालेशन वार्ड में ले गई। साथ ही विंध्याचल के पश्चिम मोहाल स्थित घर से परिवार के 20 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिम मोहाल निवासी एक व्यक्ति का नगर के भैंसहिया टोला मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। उनके परिवार के सदस्य तीर्थ पुरोहित हैं। वह प्रतिदिन सुबह नगर में अपने कोटे की दुकान पर आते थे और रात को घर जाते थे। बीते दिनों उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद वह सात जून को नगर के स्टेशन रोड स्थित चिकित्सक के पास दवा लेने गए।
विज्ञापन


वहां पर डाक्टर ने उन्हें प्रयागराज जाकर इलाज कराने को कहा। आठ जून को वह प्रयागराज गए और दवा लेने के बाद वापस लौटे। इसके बाद मंडलीय अस्पताल में उन्होंने कोरोना की जांच कराई। उनका ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया था।  जिले में कोरोना के एक्टिव संक्रमितो की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। कोटेदार का भाई तीर्थ पूरोहित है, एक भाई विंध्य विकास परिषद में लिपिक है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। उसका भाई अधिकारियों के संपर्क में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed