{"_id":"617bfdafb7eb131cc2315fc3","slug":"control-room-for-paddy-purchase-will-open-in-collectorate-premises-mirzapur-news-vns6198940116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट परिसर में खुलेगा धान खरीद के लिए नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट परिसर में खुलेगा धान खरीद के लिए नियंत्रण कक्ष
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। अब धान खरीद के लिए एक नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में भी खोलने का निर्देश दियाहै। इसके साथ ही धान बेचने के लिए आनलाइन आवेदन बढ़ते जा रहे हैं।
अब तक लगभग 18 हजार 14 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें से छह हजार दो सौ 60 किसानों का पंजीकरण मिसमैच होने के कारण लंबित है। इसी प्रकार खतौनी में भूमि सत्यापन को लेकर तीन हजार आठ सौ 28 पंजीकरण लंबित है। खरीद के लिए सत्यापित किसानों की संख्या फिलहाल 10 हजार सात सौ 48 है। क्रय केंद्रों की जानकारी के लिए किसान क्रय केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। कई क्षेत्रों में एजेंसियों के क्रय केंद्र न खुलने के कारण वहां के किसान मायूस हो रहे हैं। इस बार संबंधित तहसील क्षेत्र के लेखपालों की भी ड्यूटी लगेगी। इससे किसानों को रकबे के सत्यापन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एक आदेश जारी कर सभी एसडीएम से कहा है कि वे अपने क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाएं ताकि क्रय केंद्रों की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। वे वहां पर बोरा व अन्य उपकरणों की उपलब्धता व अन्य जानकारी दे सकेंगे।
डिजिटल हस्ताक्षर से होगा सत्यापन
मिर्जापुर। किसान की ओर से बेचे गए धान की मात्रा का संगत भूलेख के आधार पर संबंधित उप जिलाधिकारी आनलाइन सत्यापन, डिजिटल हस्ताक्षर से करेंगे। किसी किसान द्वारा अपना पंजीकरण अधिकतम सौ क्विंटल धान की बिक्री के लिए किया गया है तो वह आनलाइन सत्यापन से मुक्त रहेगा। लेकिन चकबंदी के तहत गांवों के किसान का धान चकबंदी संबंधी संगत कागजातों के आधार पर डिजिटल हस्ताक्षर से शतप्रतिशत आनलाइन सत्यापन संबंधित एसडीएम द्वारा करने के बाद ही खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार एक नवंबर से खरीद शुरू कर दी जाएगी।
- धनंजय सिंह, डीआरएमओ