फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contract worker injured after falling from pole due to electrocution

करंट लगने से पोल से गिरकर संविदा कर्मी घायल

Sat, 09 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Contract worker injured after falling from pole due to electrocution
चुनार थाना क्षेत्र के लोवर लाइन इलाके में शुक्रवार को दोपहर में हाईटेंशन बिजली का तार हटाते समय संविदा कर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस कर पोल से गिर पड़ा। आनन-फानन में कार्य कराने के लिए मौके पर ले गए सभासद पति अंकित सिंह सहयोगियों के साथ उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने बिजली कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना निवासी अमरेश उर्फ अमेरिका (46) विद्युत निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। दोपहर लगभग 12 बजे वे लोवर लाइन इलाके में लालजी यादव के मकान के पास से गुजर रहे तार को हटाने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे झुलस कर नीचे गिर पड़े। जानकारी होने पर अवर अभियंता तहसील फीडर चुनार प्रमोद कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। वरिष्ठ अधिकारी को घटना से अवगत कराया। उप खंड अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने बताया कि बिजली कर्मी कार्य करने के लिए तहसील फीडर से शट डाउन लिया था, लेकिन वह ग्रामीण फीडर के बिजली पोल पर चढ़कर निषप्रयोज तार खोलने लगा। लापरवाही के चलते हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed