फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contract worker dies due to electrocution in solar plant in mirzapur

मिर्जापुर: सोलर प्लांट में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 21 Sep 2021 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Sep 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Contract worker dies due to electrocution in solar plant in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर।

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर स्थित सोलर प्लांट में मंगलवार की सुबह कार्य कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गुरुदेव नगर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में लगी है। सूचना पर एसडीएम मड़िहान भी मौके पर पहुंचे है।

विज्ञापन


गुरुदेव नगर निवासी विजय(30) पुत्र राम दुल्लर दो वर्ष से गुरुदेव नगर सोलर प्लांट में संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। इस समय उसकी नाइट ड्यूटी लगी थी। मंगलवार की सुबह वह पावर हाउस में बिजली का कार्य कर रह था। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा।
विज्ञापन


मृतक की दो पुत्री, पत्नी गर्भवती
करंट लगने पर उसकी चीख सुनकर लोग पहुंचे और किसी तरह से उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। युवक को दो पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी गर्भवती है। पति के मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गई। पावर हाउस में करंट से मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गुरुदेव नगर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम मड़िहान ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed