{"_id":"626999bd9393c20628687b20","slug":"container-driver-s-body-found-hanging-from-a-noose-on-a-tree-in-the-forest-mirzapur-news-vns650638917","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला कंटेनर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला कंटेनर चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया थानांतर्गत ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के लहुरियादह और ब्रह्म बाबा मंदिर के बीच स्थित रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन से सटे जंगल में बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे चिलबिल के पेड़ पर फंदे से लटकते हुए एक कंटेनर चालक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। पैंट के जेब में मिले आधार कॉर्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान इनायत अली (26) पुत्र विलायत अली निवासी मगरौल मुश्तकीम जिला जालौन के रूप में की गई।
बुधवार को सुबह कुछ लकड़हारे जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गए थे। उसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर गले में बंधी नायलान की रस्सी के सहारे एक लटकते हुए एक युवक के शव पड़ी। जंगल में यह भयावह दृश्य देख डरे सहमे लकड़हारों ने फौरन वहां से बाहर आकर लोगों को इसकी सूचना दी। उसके बाद किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी रामबहादुर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक लोडेड कंटेनर सड़क के किनारे खड़ा मिला है। वहां से कुछ दूरी पर जंगल में फंदे पर लटकते हुए चालक का शव मिला है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कंटेनर पर लिखे नंबर को ट्रेस कराकर वाहन मालिक को घटना की जानकारी देने के बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष हलिया अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंटेनर मालिक, परिजनों के आने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही घटना के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी।