फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Construction of bridge and ring road will provide relief from the problem of traffic jam.

Mirzapur News: पुल और रिंग रोड के निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Fri, 01 Mar 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge and ring road will provide relief from the problem of traffic jam.
मिर्जापुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मिर्जापुर चैप्टर की बृहस्पतिवार को पथरहिया स्थित औद्योगिक आस्थान में हुई बैठक में गंगा नदी पर छह लेन के पुल एवं रिंग रोड के निर्माण की योजना स्वीकृत होने पर खुशी जताई। वक्ताओं का कहना था कि छह लेन पुल और रिंग रोड के निर्माण से नगर के लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। बैठक में संगठन की तरफ से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अनुप्रिया पटेल और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। आईआईए चैप्टर के अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल कहा कि एक मार्च को जिले में आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। आईआईए के सदस्य कल्याण अग्रहरि ने कहा कि गंगा नदी पर पुल बहुत जरूरी था। यह काम केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद के प्रयास से पूरा हो रहा है। आईआईए के मंडलीय सचिव मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि छह लेन के पुल और रिंग रोड के निर्माण से नगर में ट्रकों के चलते लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी। बैठक में आशीष ब़ुधिया, नरेश सिंह, अभिषेक अग्र्रवाल, नितिन, अमित, विष्णु, विनय पांडेय, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed