Mirzapur: एसपी के बंगले पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, एक माह पहले हुई थी शादी
जौनपुर जिले के परशुपुर निवासी सुमित कुमार गौतम 2019 बैच के सिपाही थे। इस समय उनकी तैनाती पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के बंगले पर थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सीने में दर्द उठा। थोड़ी देर बाद बाद मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के बंगले पर तैनात सिपाही के सीने में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे दर्द उठा। साथी सिपाही उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में इलाज के बाद उसे आराम आया। थोड़ी देर बाद दोबारा दर्द उठा। जिसके बाद सिपाही की मौत हो गई। एक माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।
सिपाही की मौत से पुलिसकर्मी शोक में डूब गए। मौत होने की सूचना पर एएसपी सिटी मौके पर पहुंचे। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के परशुपुर निवासी सुमित कुमार गौतम (25) पुत्र शिव प्रकाश गौतम 2019 बैच के सिपाही थे। उनकी नियुक्ति पीएसी 42वीं बटालियन नैनी में हुई थी।
दो घंटे की थी ड्यूटी
15 फरवरी को सुमित पीएसी से सिविल पुलिस में आए। उन्होंने पुलिस लाइन मिर्जापुर में आमद कराई। इस समय उनकी तैनाती पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के बंगले पर थी। शनिवार को सुबह पुलिस अधीक्षक के बंगले पर सुबह छह से आठ बजे तक ड्यूटी की। साथी सिपाहियों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
ये भी पढ़ें: क्या बनारस में इस बार सपा की नैया लगेगी पार, जानिए मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह के बारे में
तीन मार्च को हुई थी शादी
सुमित कुमार गौतम की एक माह पहले तीन मार्च को शादी हुई है। उनकी शादी जौनपुर जिले के कचहरी क्षेत्र निवासी अधिवक्ता की पुत्री शिवानी के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस लाइन मिर्जापुर में तैनात आरक्षी सुमित कुमार गौतम ने सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दु:खद मृत्यु हो गई। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। - एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि