फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Conspirator wife arrested in engineer murder case

इंजीनियर हत्याकांड में साजिशकर्ता पत्नी गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Conspirator wife arrested in engineer murder case
मड़िहान। थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने मड़िहान ब्रांच नहर की सड़क पर इंजीनियर की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता पत्नी को भी गिरफ्तार कर उसका चालान किया। दो दिन पूर्व पुलिस ने हत्यारोपी इंजीनियर की पत्नी के प्रेमी और उसके साथी को हत्याकांड में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शनिलेश जीएनडी कंपनी में इंजीनियर थे। 25 मार्च को मड़िहान के बैंक आफ बड़ौदा में मशीन मरम्मत करने के बाद पटेहरा की ओर स्कूटी से जा रहे थे कि रास्ते में मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने इंजीनियर की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। छानबीन में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। हत्याकांड में पत्नी के शामिल होने की बात पता चली। पुलिस ने तहसील तिराहा मोड़ के पास से बाइक सवार विशाल राय निवासी मंडुवाडीह वाराणसी, लवकुश वर्मा निवासी जमुआ थाना कछवां को पकड़ा। शनिलेश की पत्नी कंचन ने साजिश रचकर अपने प्रेमी विशाल राय से हत्या कराई थी। कंचन ह्रवाट्सएप के जरिये विशाल को शनिलेश का लोकेशन दे रही थी। हत्या के बाद मुकदमा दर्ज कराने के बजाए कंचन मायके चली गई थी। छानबीन में पुलिस को शक हुआ था। हत्याकांड मामले में दोनों आरोपितों के बाद सोमवार को पुलिस साशिकर्ता पत्नी कंचन को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed