फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congressmen on the performance of the block headquarters

कांग्रेसजनों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congressmen on the performance of the block headquarters
लॉक मुख्यालयों - फोटो : अमर उजाला
जन-समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर हुंकार भरी। सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार विकास पांडेय को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें अपने हर मोर्चे पर असफल सबित हो रही हैं।
विज्ञापन


शारदा प्रसाद मिश्र  के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि सपा के शासनकाल में अपराध, भ्रष्टाचार व गुंडाराज का बोलबाला है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के चलते जनता अपने आप को असुरक्षित समझने लगी है। शारदा प्रसाद मिश्र ने कहा कि सूखा राहत का चेक का वितरण पात्र किसानाें को नहीं मिल पाया है, उसका तत्काल वितरण कराया जाए तथा क्षेत्र के हिनौती बांध, भरपुरा, मोहनपुर, पखरताल माइनर सहित क्षेत्र के तीन लिफ्ट पंप कैनाल कठिनई, रामनगर सिकरी तथा कनौरा को तत्काल दुरुस्त करा कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाए। मांग किया गया कि क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को बंद किया जाए तथा कनौरा, अकसौली, पड़री, गोल्हनपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाए। जनपद के पत्थर उद्योग में लगे मजदूराें को हस्त शिल्पी का दर्जा दिया जाए तथा बेलवन नदी पर पुल का निर्माण अतिशीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन


अध्यक्षता पहाड़ी ब्लाक के अध्यक्ष संजय पांडेय ने तथा संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने किया। बंशीधर सिंह, रामचंदर गौतम, छोटेलाल सिंह, राजबली दूबे, पंधारी सरोज, शिवशंकर, मुमताज अहमद, अवनीश ओझा, डा. चंद्रभानंद सिंह पटेल, कमलेश सिंह, विजय यादव, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed