फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress workers torn farmer bill, burned symbolic copies

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़ा किसान बिल, जलायी प्रतीकात्मक प्रतियां

Sun, 20 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Congress workers torn farmer bill, burned symbolic copies
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को लेकर विरोध जताया। इसकी प्रतीकात्मक प्रतियों फाड़ीं और जलाकर कृषि कानून का विरोध किया। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पैदल चलकर कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि पिछले 21 दिनों से देश के किसान दिल्ली में कड़ाके की ठंड में किसान बिल 2020 के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इस तानाशाह सरकार को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि इस सरकार ने अडानी और अंबानी के हाथों में अपने आप को गिरवी रख दिया है। अब अडानी और अंबानी जो कहेंगे यह नरेंद्र मोदी की गिरवी सरकार वही करने के लिए तैयार है। आज किसानों के धान को कोई खरीदने वाला नहीं है। यह सरकार अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। जिससे कि किसान मजबूर होकर अपने खेतों को अडानी और अंबानी के हाथों में सौंप दें। मगर किसान ऐसा होने नहीं देगा। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा किसान बिल देश के लिए काला कानून है। जिसके लिए बनाया गया है, जब वही उसको मानने को तैयार नहीं। तब ऐसे कानून का क्या मतलब। हम लोग इसका घोर विरोध करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। गुलाब चंद्र पांडेय, दयाराम पटेल, सेत राम केशरी, शाहिद तौफीक, एआईसीसी के सदस्य सुधाकर, दीपचंद जैन , छोटे खान, भूपेंद्र शुक्ला, राजधर दुबे, अमिताभ पांडेय, अशोक गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

फोटो के लिए हुई धक्कामुक्की
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर फोटो खिंचवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की हो गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता आगे हो गए तो पदाधिकारी आगे आने लगे, कार्यकर्ता भी अपनी जगह जमे रहे। इस पर धक्का मुक्की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed