{"_id":"5f2da1ec8ebc3e3cb409f866","slug":"congress-workers-demonstrate-about-problems-mirzapur-news-vns5402780166","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
पार्टी जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि चार माह से वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते जिले में रोजगार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण मध्यम आय वर्ग के लोग परेशान हैं। समस्त न्यायालय में कार्य बंद होने का अधिवक्ताओं की आमदनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों के विगत सीजन में क्रय केंद्र पर बेचे गए अनाज का अभी तक भुगतान ना होना जैसे कारणों से बच्चों का फीस, बैंक के लोन जैसे, होम लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, वाहन लोन इत्यादि देने में समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर ध्यान दिया जाए। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बेरोजगार नौजवान, स्कूलों में कार्यरत कर्मचारी इत्यादि लोगों की आर्थिक स्थिति भी दयनीय होती जा रही है। अत: उन्हें मानदेय दिए जाने, स्कूल की फीस माफ करने, निजी स्कूलों के द्वारा परिधान व पाठ्यक्रम में बार बार बदलाव ना किए जाने जैसी कार्रवाई की जाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि सरकार इन समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर कार्रवाई करे। अर्चना चौबे, कंचन पांडेय व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, छोटे खान, सूर्य भान सिंह पटेल, अशोक उपाध्याय जनार्दन पांडेय, विधि सिंह, अमिताभ पांडेय, अंजनी नंदन पांडेय, कमलेश दुबे आदि थे।