फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress protest at collectrete

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 13 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Congress protest at collectrete
घंटाघर के सभागार में स्थापित सूबे पूर्व मंत्री रहे पं. लोकपति त्रिपाठी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंप कर अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी 15 दिन के अंदर करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को विजयपुर कोठी स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में घंटाघर के सभागार में स्थापित पूर्व मंत्री पं. लोकपति त्रिपाठी की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कांग्रेसजनों ने नगर पालिका परिषद एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा भी की। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों व उपस्थित कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। तत्पश्चात् कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को पत्रक सौंप अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। चेताया गया कि यदि 15 दिनों के अंदर पंडित जी की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेसजन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुधाकर, अंजनी नंदन पांडेय, राकेश तिवारी, राजधर दूबे, शिवशंकर चौबे, दयाशंकर पांडेय, जफर इकबाल, स्वरूप सिंह, छोटे खान, इमरान खान, नफीरसूल रिजवी, रामश्रृंगार दूबे, रवि दूबे, द्वारका पाल, अशोक गुप्त, रामनाथ दूबे सहित कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed