फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress has no right to ask questions: Dayalu

कांग्रेस को प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं: दयालु

Tue, 16 Apr 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Congress has no right to ask questions: Dayalu
मिर्जापुर। प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि कांग्रेस को किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं है, क्योंकि कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

वे सोमवार को बरौंधा कचरा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम बहनों को न्याय तक नहीं दिला सकी, जबकि भाजपा सरकार ने तीन तलाक जैसी प्रथा को हटाने का काम किया। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को विकास के रास्ते पर ले आए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही विंध्य काॅरिडोर और श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया गया।इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया। यह पूछे जाने पर कि भाजपा के घोषणा पत्र में सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है तो उन्होंने कहा कि रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। स्टार्ट अप, स्व निधि योजना, मुद्रा योजना, विश्वकर्म योजना जैसी कई योजनाएं हैं, इनसे रोजगार सृजित हो रहे हैं और लाखों लोगों को काम मिल रहा है। अब लोग मालिक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के विश्वविद्यालय तथा स्वास्थ्य और प्रबंधन के संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। अग्निवीर जैसी योजना से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने गरीब कल्याण योजना, सौभाग्य योजना तथा कई और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 करोड़ लोग 10 साल के दौरान गरीबी रेखा के ऊपर जा चुके हैं। हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए बिजली मुख्य आवश्यकता है और अब परंपरागत तरीकों को छोड़कर सौर ऊर्जा को प्रमुखता दी जा रही है। इसी रणनीति के तहत सूर्य घर बिजली संचालित की जा रही है। ताकि लोग बिजली पैदा कर सकेंगे और उससे कमाई भी कर सकेंगे। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, सेमी कंडक्टर तथा चिप बनाने, रक्षा उत्पादन, डिजिटल आदि का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए समान नागरिक संहिता, एक देश एक चुनाव, एक परिचय पत्र आदि जैसी योजनाएं शुरू की जाएंगी। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed