फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the work of Navratri fair before 15th September: DM

15 सितंबर से पहले पूरा करा लें नवरात्र मेले का काम : डीएम

Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complete the work of Navratri fair before 15th September: DM
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेले के सभी कार्य 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से कहा कि वह यह सुनिश्चित करे कि विंध्याचल जाने वाले मार्गों पर कहीं गड्ढा न हों। जल निगम विभाग से कहा कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की दिक्कत न होने पाए। इसके लिए हर घर नल से जल योजना के तहत दिए गए कनेक्शन के साथ ही ओवरहेड टैंक, हैंडपंप का निरीक्षण करते हुए मरम्मत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान नगर व विंध्याचल क्षेत्र में कहीं भी गड्ढे की खोदाई व सड़कों पर खोदाई कार्य नहीं किया जाएगा। ईओ नगर पालिका परिषद से कहा कि अस्थायी पेयजल व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में टैंकरो की उपलब्धता के साथ ही खराब हैंडपंपों/नालों की मरम्मत एवं टोटियों को बढ़ाने की व्यवस्था करें। विंध्याचल में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश बिंदुओं का परीक्षण व मरम्मत कार्य, स्वामित्वाधीन सड़कों/गलियों/नालियों की मरम्मत कार्य, नाली व नालों की सफाई कार्य, प्राइवेट वाहन स्टैंडों के स्वामियों से वार्ता कर रेट लिस्ट निर्धारित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि जर्जर तारों/खंभों की मरम्मत, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
नगर मजिस्ट्रेट व सचिव विंध्य विकास परिषद से कहा कि तीनों मंदिर परिसर में पाइप लगाकर पार्टीशन कराएं, अस्थायी विद्युत सजावट, ओझला पुल की सजावट व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक से कहा कि रेलवे स्टेशन एवं परिसर की पर्याप्त साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था व अन्य व्यवस्था करने को कहा।
सीएमओ को पूरे मेला क्षेत्र में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एलोपैथिक दवाओं के शिविर व चिकित्सकों की उपलब्धता, पर्याप्त एम्बुलेंस, संक्रामक रोगों के रोकथाम, आवश्यक दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग की व्यवस्था करने को कहा। इसी प्रकार सचिव मंडी समिति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अभिहित अधिकारी/खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बाट माप अधिकारी सहित अन्य विभागों को दिए गए सूची के अनुसार अपने-अपने कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा।

बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह, एडीएम अजय कुमार सिंह, सीआरओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अविनाश कुमार, लालगंज महेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक व गुन्जन मिश्रा माैजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed