फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the unfinished work soon, special attention should be paid to cleanliness - DRM

अधूरे कार्य को जल्द करें पूरा, सफाई पर हो विशेष ध्यान-डीआरएम

Wed, 21 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Complete the unfinished work soon, special attention should be paid to cleanliness - DRM
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने बुधवार की सुबह विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश देने के साथ ही मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीवनाथपुर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद वापस रवाना हुए।
विज्ञापन

डीआरएम बुधवार की नौ बजे विशेष ट्रेन परख से विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और पर निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां पर कैमरे के लोकेशन को देखने के बाद डीआरएम ने कुछ कैमरों को सही दिशा में कराने का निर्देश दिया। सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी देख डीआरएम नाराज दिखे। रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। इसके बाद वे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म पर बाइक खड़ी होने पर जानकारी ली। स्टाफ की गाड़ी होने पर कहाकि प्लेटफार्म पर कोई बाइक न खड़ी हो। गाड़ी को स्टैंड में खड़ा कराया जाए। जो प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ा करे उसका चालान किया जाए। स्टेशन परिसर के बाहर मुख्य द्वारा पर गंदगी देख नाराजगी जताया। कहाकि मुख्य प्रवेश द्वार पर सफाई व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर हो रहे नए कार्यो के बारे में जानकारी लिया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज, आरपीएफ कार्यालय, द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण के बारे में बताया। डीआरएम ने निर्माण कार्यो की प्रगति और उसके पूरा होने के बारे में जानकारी लिया और जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद माल गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीनियर डीओएम समन्वयक एसके शुक्ला, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीइएन, स्टेशन अधीक्षक मिर्जापुर रविंद्रग कुमार, स्टेशन अधीक्षक विंध्याचल अवधेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed