फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commissioner warned the project manager for installing only 9 out of 30 murals

Mirzapur News: 30 में से सिर्फ 9 म्यूरल लगाने पर कमिश्नर ने परियोजना प्रबंधक को दी चेतावनी

Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Commissioner warned the project manager for installing only 9 out of 30 murals
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। मां विंध्यवासिनी देवी व तीर्थ से जुड़े पौराणिक कथानक का आर्ट-वर्क गैलरी निर्माण प्रगति के बारे में बताया गया कि 30 में से अभी नौ म्यूरल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्य की गति धीमी होने पर मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी दी। कहा कि नवरात्र से पहले हर हाल में काम पूरा करें।
विज्ञापन

जिले को भदोही से आपस में जोड़ने वाले गंगा नदी के रामपुर घाट पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति के कार्यों के प्रगति की समीक्षा में मंडलायुक्त कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो जिलाधिकारी के माध्यम से समस्या का समाधान करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जो भूमि अधिग्रहीत करनी है, काश्तकारों से बातचीत करके कार्रवाई करें। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के द्वारा विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम के उत्तर दिशा में गंगा नदी पक्का घाट व मोती झील के मध्य दाहिने किनारे पर पक्का स्नान घाट एवं पाथवे का निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। नवरात्र मेले से पहले शौचालय व महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए इंक्लोजर को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अष्टभुजा व काली खोह रोपवे पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के कार्य प्रगति के बारे में बताया गया कि गंगा दर्शन का वाह्य विकास कार्य प्रगति पर है। शॉपिंग काम्पलेक्स के शटरिंग का कार्य हो रहा है।

बैठक में डीएम मिर्जापुर पवन गंगवार, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र व जूूम एप के माध्यम से डीएम भदोही शैलेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed