फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cold winds in the evening, got relief

शाम को चली ठंडी हवाएं, मिली राहत

Thu, 17 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cold winds in the evening, got relief
मिर्जापुर। बुधवार को दिन में तेज धूप निकलने से घर के बाहर एक पल भी ठहरना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। धूप के चलते उमस बढ़ गई। पंखे और कूलर चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं थी। गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से भी लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

बिजली कटने के बाद घर से बाहर निकले लोग भी हाथ से पंखा झलने के लिए विवश रहे। अधिकांश लोग तो बाहर निकल कर इधर-उधर टहलते दिखाई दिए। शाम को चली ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली। हवा में ठंडक होने से बारिश की संभावनाओं को लेकर कयास लगाते दिखे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आरके मल्ल व तकनीकी अधिकारी (युवा मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि आने वाले अगले तीन-चार दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed