फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi Live: Chief Minister reached Mirzapur, visited maa Vindhyavasini, inspected Vindhya Corridor

मिर्जापुर को सीएम योगी की सौगात: बोले- 'मां विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री आवास भी मिलेगा'

Mon, 30 Oct 2023 04:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Live: Chief Minister reached Mirzapur, visited maa Vindhyavasini, inspected Vindhya Corridor
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट दी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले। बच्चों को दुलारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ये कैसी फोरलेन: 16 किमी में गड्ढे ही गड्ढे, भाजपा विधायक ने उठाया मामला, मंत्री ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Live: Chief Minister reached Mirzapur, visited maa Vindhyavasini, inspected Vindhya Corridor
विंध्य कॉरिडोर के मॉडल का निरीक्षण करते - फोटो : संवाद
सीएम योगी ने लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने 306 लाख रुपये से निर्मित 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही 419 30 लाख रुपये से 172 विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

CM Yogi Live: Chief Minister reached Mirzapur, visited maa Vindhyavasini, inspected Vindhya Corridor
मिर्जापुर में सीएम योगी का हेलिकॉप्टर - फोटो : संवाद
इसका निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च कर किया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के पांच करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बने 100 आरोग्य केंद्रों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग के 58 कार्यों का लोकार्पण व 253 का शिलान्यास करेंगे। 

CM Yogi Live: Chief Minister reached Mirzapur, visited maa Vindhyavasini, inspected Vindhya Corridor
202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। शिलान्यास एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को 'विंध्य शक्ति सम्मान' एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण सीएम ने किया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है। आजादी के 70 वर्षों के बाद पहली बार लगा कि महिला भी राजनीति के एजेंडे का प्रमुख हिस्सा हैं। देश की नई संसद बनने के बाद पहले ही सत्र में देश के आधी आबादी की मांग को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री के संकल्प कें स्वरूप महिलाये संसद और विधान सभा मे चुन कर जाए यह प्रधानमंत्री ने पूरा किया। क्या कोई सोच सकता था कि माँ विंध्यवासिनी धाम में इतना भव्य कॉरिडोर बनेगा।कोई सोच सकता था।कि यहां मेडिकल और हर घर नल जल योजना की सुविधा मिलेगी।यहां माँ विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। सीएम ने कहा कि मिर्ज़ापुर में विंध्य विश्व विद्यालय का निर्माण किया जायेगा।जमीन तय करिये हम लोग यहाँ शिलान्यास करने आयेंगे। आगे कहा कि चेरो, कोल, मुसहर जो अनुसूचित जाति के है और उन्हें पीएम आवास नहीं मिला है तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास मिलेगा। हमारी सरकार ने यह तय किया है। उत्तर प्रदेश पुलीस में पहले 10 हजार महिलायें थी।अब 40 हजार महिलाये पुलिस बल में काम कर रही है। पीएम स्वामित्व योजना में पचहत्तर लाख परिवार में जमीन की मालकिन महिलाएं बन चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed