फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM's orders air, no shelters made

सीएम के आदेश हवा, नहीं बने रैन बसेरे

Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM's orders air, no shelters made
मिर्जापुर। ठंड ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। रात में इन दिनों ठंड बढ़ी है। लेकिन नगर पालिका परिषद ने अभी रैन बसेरे के निर्माण को जरूरी नहीं समझा है। हद यह है कि रोडवेज और स्टेशन पर यात्री ठंड में बाहर बैठ कर रात गुजारने को विवश है। जबकि सीएम ने पहले ही रैन बसेरे बनाने के आदेश दिए थे। ऐसे में नगर पालिका सीएम के आदेश को हवा में लटकाए है। नवंबर का अब दूसरा पखवाड़ा शुरु हो चुका है। सुबह और शाम को तो पर्याप्त ठंड हो रही है। रात की बात अलग है। नगर में अधिकतर लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष तीन रैन बसेेरे नगर पालिका की तरफ से बनवाए जाते हैं। लेकिन अभी तक इसके लिए तैयारी नहीं की गई है। नगर में रोडवेज परिसर के पीछे तथा विंध्याचल में बरतर के पास रैन बसेरा नगर पालिका की ओर से बनवाया जाता है। इसके बाद यदि लोगों की संख्या अधिक होती है तो घंटाघर स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर में अतिरिक्त रैन बसेरा बनवाया जाता है। रोडवेज परिसर के पास व बरतर के पास वाले रैन बसेरा में प्राथमिक तौर पर 50 बेड होते हैं। लेकिन यह अभी तक तैयार नहीं हो सका है। नागरिकों का कहना है कि रैन बसेरा बन जाने से कम से कम रिक्शा चालक, ठेला चालक या दूर दराज से आने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलता। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि रैन बसेरा की तैयारी शुरू हो गई है। इसे जल्द बना दिया जाएगा। इसके लिए अलाव से लेकर अन्य व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी को परेशानी न हो।

रोडवेज बस स्टैंड के परिसर पर सीट पर सोते यात्री,रैन बसेरा वाली खबर में।

रोडवेज बस स्टैंड के परिसर पर सीट पर सोते यात्री,रैन बसेरा वाली खबर में।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed