फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM's birthday celebrated as Hindu Swabhiman Diwas

हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया सीएम का जन्मदिवस

Sun, 06 Jun 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM's birthday celebrated as Hindu Swabhiman Diwas
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध आयोजन किए गए। कार्यकर्ताओं ने इसे हिंदू स्वाभिमान दिवस की संज्ञा दी।
विज्ञापन

सेमफोर्ड स्कूल बसही में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनकल्याणकारी परिषद के जिलाध्यक्ष अमरेश चन्द्र पाण्डेय, विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष भाजपा नगर पूर्वी के उपाध्यक्ष विशाल मालवीय, भाजपा युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव,भाजपा नेता विवेक बरनवाल, मनीष दूबे, सुमित केशरी,सौरभ सेठ खत्रीआदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया गया। महासंघ के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाकर सीएम के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विशाल मालवीय, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, मोहित गुप्ता, लाखा पहलवान, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता आदि थे। विश्व हिंदू जागरण परिषद के तत्वावधान में योगी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर अर्जुनपुर की ग्राम प्रधान पार्वती ने पौधरोपण किया। रंजीत यदुवंश, अनिल देव बाबा, धर्मेंद्र सिंह, राजबीर, विशाल यादव, विनायक, रामबली, राममूरत, बलिराम मास्टर, सूरज, संदीप यादव, शिवनारायण यादव आदि थे। चुनार, नगर के सेटेलमेंट एरिया स्थित विधायक जन संपर्क कार्यालय पर शनिवार को विधायक अनुराग सिंह ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया और कार्यकर्ताओं में मिठाई का वितरण किया। इस दौरान विधायक सहयोगी आलोक सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, सभासद औषधीश रस्तोगी, श्यामधर चतुर्वेदी आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
मिर्जापुर। केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने एवं योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा नगर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मिशन कंपाउंड स्थित एक चिकित्सालय में डा. सुनील सिंह के निर्देशन में रक्तदान किया गया। इस अवसर पर अभय मिश्रा, गौरव बरनवाल, गौरव ऊमर, सुशील मुसद्दी, नितिन विश्वकर्मा, विवेक बरनवाल, प्रशांत पांडेय, रूपेश यादव, अशोक सोनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed