{"_id":"0fd76c13b77b18b5cbffb3cb8b7dc1aa","slug":"cm-for-electricity-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए फूंका मुख्यमंत्री का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Sun, 24 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे कछवां के लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगाें ने जमुआ चौराहे पर मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बिजली बेहिसाब कटौती से नाराज कछवां वासी सुबह पौने ग्यारह बजे जमुआ चौराहे पर पहुंचकर बांस-बल्ली लगाकर मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर सीएम का पुतला दहन किया।
जाम के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओ अभिषेक गुप्ता व अवर अभियंता अजीत यादव का लोगाें ने उनका घेराव कर लिया। दोनाें अधिकारियों से बिजली आपूर्ति के संबंध में लिखित जानकारी ली गई। उपभोक्ताआें ने मांग किया कि नगर में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति और ग्रामीण अंचलों में 12 घंटे बिजली की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
एसडीओ ने कहा कि शनिवार से ही रोस्टर में बदलाव किया गया है। अब नगर को दस घंटा और ग्रामीण अंचलों में आठ घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जिस पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और कहा कि नगर में 16 घंटे से कम आपूर्ति नहीं चाहिए। एसडीओ ने उच्चाधिकारियों से बात करके बताया कि दस घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। दो महीने बाद 12 घंटे बिजली आपूर्ति कराए जाने के लिखित रूप से देने पर जाम को समाप्त किया गया। इस दौरान दीपक उपाध्याय, प्रदीप सिंह, सुड्डू सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश गुप्त, जय उपाध्याय, भानु सिंह, पृथ्वी तिवारी, केके सिंह, मोनू मिश्र, जावेद आलम, जटाशंकर सिंह, आदि उपस्थित रहे।