सीएम योगी 21 नवंबर को कर सकते हैं मिर्जापुर का दौरा, स्वच्छ पेयजल मिशन के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण
- दिल्ली से पीएम करेंगे जल जीवन मिशन योजना का शुभारंभ
- सीएम नगर में व सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम में होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलजीवन मिशन योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को मिर्जापुर जिले का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इस योजना का पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सीएम मिर्जापुर में तथा जिले के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का शुभारंभ करेंगे। इसी संबंध में स्वच्छ पेयजल मिशन के डायरेक्टर सुरेंद्र राव ने अपने आठ सहयोगियों के साथ सोमवार को राजकीय इंटर कालेज सहित कई स्थानों पर निरीक्षण किया।
मुख्य कार्यक्रम महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में होने की संभावना है। मिशन डायरेक्टर ने जीआईसी का सोमवार को निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम सुशील कुमार पटेल, एडीएम यूपी सिंह, जल निगम अभाव शाखा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने उनको पूरे परिसर व मैदान का निरीक्षण कराया।
डायरेक्टर ने मंच के पास का टायलेट व अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की। मिशन की टीम रविवार को रात में ही जिले में आ गई थी। वह अष्टभुजा गेस्ट हाउस में रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को सीएम जल जीवन योजना के तहत बनने वाले 21 ओवरहेड टैंकों के लिए शिलान्यास कर सकते हैं। सीएम के आगमन को लेकर पूरे जिले में हलचल मची हुई है।
मिशन की टीम आई है और उसने सोमवार को कई जगह निरीक्षण किया है। सीएम का आगमन प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन योजना के लिए शिलान्यास हो सकता है। - यूपी सिंह, एडीएम