फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clerical workers rallied for action

लिपिक पर कार्रवाई के लिए कर्मचारी लामबंद

Tue, 07 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 07 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Clerical workers rallied for action
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ मिर्जापुर के सचिव महेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार को एसई कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।  धरने के दौरान कहा कि सखौरा पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी को पीटने वाले विभागीय लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र दिया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि लिपिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नगर एके मिश्रा ने मंगलवार की शाम तक लिपिक के विरुद्घ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब  धरना समाप्त हुआ।

सचिव महेश कुमार ने बताया कि गत दिनों सखौरा पावर हाउस पर तैनात अनिल कुमार अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान जंगीरोड पावर हाउस पर तैनात लिपिक पावर हाउस पर पहुुंचा और रोस्टिंग होने के बावजूद आपूर्ति चालू करने को कहा। विरोध जताने पर लिपिक ने अनिल कुमार से विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों के यहां ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक आरोपी लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि  लिपिक के विरुद्घ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


मामला एसई तक पहुंचने पर उन्होंने मंगलवार की शाम तक लिपिक के विरुद्घ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।  इस दौरान संतोष यादव, मंगला प्रसाद बिंद, चंद्रशेखर सिंह, अनिल कुमार, राकेश कुमार, संदीप कुमार अनिल कुमार, झल्लू राम, मनीष विश्वकर्मा, संतोष दूबे, राजेंद्र बिंद, बृजेश दूबे, सुरेश कुमार, रामसजीवन, शिवेंद्र सिंह,            मुन्ना यादव, चंद्रजीत यादव, उमेश तिवारी, विमल, संजय सिंह,  रविशंकर दूबे, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed