{"_id":"6528460f32fc8d6f9e01e594","slug":"cleaning-will-be-done-in-vindhya-region-in-three-shifts-during-navratri-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-6954-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नवरात्र के दौरान विंध्य क्षेत्र में तीन शिफ्ट में होगी साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नवरात्र के दौरान विंध्य क्षेत्र में तीन शिफ्ट में होगी साफ-सफाई
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेला के दौरान विंध्य क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नवरात्र के दौरान मेला क्षेत्र में 24 घंटे साफ-सफाई की रणनीति तैयार की गई है। आठ-आठ घंटे के तीन शिफ्ट में 160 सफाई कर्मचारी लगातार मेला क्षेत्र में सफाई करेंगे।
सामान्य दिनों में विंध्याचल वार्ड में 35 सफाई कर्मचारियों की तैनाती होती है, लेकिन नवरात्र मेला के दौरान दर्शनार्थियों की आने वाली बड़ी संख्या को देखते हुए सफाईकर्मियों की संख्या में वृद्धि की गई है। इनके अलावा अतिरिक्त कर्मचारियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यदि आवश्यकता पड़ती है तो उनकी भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। विशेष रूप से सप्तमी व अष्टमी तिथि को ज्यादा भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यह तैयारी की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 60-60 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। नवरात्र के पूर्व ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि मेला शुरू होने पर व्यवस्था में कोई कमी न रह जाय। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता इन दिनों मेला क्षेत्र में ही कैंप कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में लगातार फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। ताकि मच्छरों को नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए दो बड़ी फागिंग मशीन लगाई गई है। साथ ही हस्तचालित मशीनों से गलियों व नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
मेला में आए दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्र में 90 सीटों के अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। इनकी नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही नगर पालिका का 10 सीटर मोबाइल शौचालय भी मेला क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास लगाया जाएगा। स्नान के बाद महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए घाटों पर अस्थायी शेड का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका के प्रकाश विभाग की ओर से सभी घाटों पर लगभग 250 विद्युत बिंदुओं की व्यवस्था की गई है, ताकि रात में भी रोशनी की कोई समस्या न हो। जलकल विभाग की ओर से क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि नवरात्र मेला को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह नगर पालिका की प्राथमिकताओं में है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि दर्शनार्थियों को जरा भी समस्या न हो।