फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City scan could not be done for children suffering from Abuja disease

अबूझ रोग से जूझ रहे बच्चों का नहीं कराया जा सका सिटी स्कैन

Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
City scan could not be done for children suffering from Abuja disease
अहरौरा। रामपुर ढबही की छोटी खोरिया सोनकर बस्ती में विगत दो माह के अंदर अबूझ बीमारी से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच इलाज में लगा है। बीमार से जूझ रहे सात बच्चों को शुक्रवार को सीटी स्कैन के लिए सोनभद्र भेजा गया था। लेकिन असहज हुए तीन बच्चों को लौटा दिया गया। हालांकि शनिवार को भी बचे बच्चों का सीटी स्कैन नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

मुंह-नाक से झाग निकलने के चलते विगत दो माह में चार बच्चों ने दम तोड़ दिया। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर उपचार करने का निर्देश दिय। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. पी डी गुप्ता ने बीमार बच्चों का सीटी स्कैन सोनभद्र में कराने का मातहतों को निर्देश दिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम रामपुर ढबही के छोटी खोरिया स्थित सोनकर बस्ती से सात बच्चों को लेकर सीटी स्कैन कराने पहुंची, पर परंतु चार बच्चों का ही सीटी स्कैन हो सका असहज होने की स्थिति में तीन बच्चों का सीटी स्कैन नहीं हो सका। जिसमें दो बच्चें अन्नी और राजा, मुंह-नाक से झाग निकलने की बीमारी से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पुन: तीनों बच्चों को लाकर सीटी स्कैन कराने का आश्वासन दिया परंतु शनिवार को कोई टीम गांव में नहीं पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को लेकर मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed