फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City magistrate asked protesters to get out

प्रदर्शन कारियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया बाहर

Thu, 08 Oct 2020 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
City magistrate asked protesters to get out
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को प्रदर्शन करने आए प्रदर्शनकारियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने परिसर में सभा न करने की सलाह देते हुए बाहर कर दिया। जिला मुख्यालय पर बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने आए थे। उन्होंने अपना झंडा बैनर टांगा और दरी बिछाने लगे तो सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने उनको ऐसा न करने से मना किया। इसके बाद वे परिसर में ही दूसरी तरफ चले गए और वहां पर सभा करने लगे। जब एक वक्ता अपने विचार प्रकट कर रहे थे तो सिटी मजिस्ट्रेट अपने कक्ष से बाहर निकले और उनको कड़े शब्दों में वहां से जाने को कहा। इस बीच उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी बिगड़ते हुए सभा करने से लोगों को रोकने को कहा। कुछ ही देर बाद सभी प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed