फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City bloomed from sunlight, pole flies in the village

शहर धूप से बेहाल, गांव में उड़ गए पोल

Sun, 25 Jun 2017 12:09 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 25 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
City bloomed from sunlight, pole flies in the village
धूप से बचाव

विज्ञापन
मानसून में लगातार देर हो रही है। आर्द्रा नक्षत्र से खेती शुरू हो जाती है लेकिन अभी भरपूर पानी बरसना नहीं शुरू हुआ है। शहर में शनिवार को धूप और उमस चलते लोग बेहाल रहे। उधर मड़िहान तहसील क्षेत्र में दोपहर को आंधी चली और बूंदें भी बरसीं। आंधी से गुरुदेव नगर विद्युत केंद्र से मड़िहान उपकेंद्र के लिए हाईटेंशन लाइन का पोल खुटारी गांव के पास टूट कर गिर गया। इससे सवा सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है जबकि कई  लोगों के घरों की झोपड़ियां उड़ गईं।
मड़िहान में सुबह मौसम उमस भरा था। दोपहर बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। इस आंधी से जहां कई गांवों में झोपड़ियों के छप्पर,  टीन शेड आदि उड़ गए। हालांकि बाद में हुई बूंदाबांदी से राहत जरूर मिली। खुटारी गांव के पास 33 केवी की लाइन का पोल टूट कर गिर गया। इससे लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुदेवनगर पारेषण उपकेंद्र से मड़िहान वितरण उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। मड़िहान क़स्बा, तहसील व दीपनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सौ से ज्यादा गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई है। अवर अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि विद्युत लाइन ठीक कराने के लिए लाइनमैन व कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

आंधी में जमुई गांव के जयचंद व कुमार के घर पर का यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से खपरैल ध्वस्त हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।  खुटारी गांव निवासी कृपाशंकर के घर पर हाईटेंशन तार गिर गया, संयोग था कि आंधी के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। क्षेत्र के कलवारी, खुटारी, जमुई, घोरथरा, जुड़िया, बगहवा, रैकरा आदि गाँवो में तेज आंधी-तूफान से टीन शेड व खपरैल की भारी छति हुई है। आंधी के बाद  कुछ देर तक बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है लेकिन बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दोपहर में तल्ख धूप से बचने के लिए लोग छाता का सहारा लिए। पूर्वान्ह के 11 बजे से ही तेज धूप की तपिश से जनजीवन बेहाल रहा, वहीं सांयकाल आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को प्रचंड गर्मी व उसम से राहत मिली। शनिवार को जनपद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद सूर्यदेव बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल खेलते रहे। आर्द्रता अधिक होने के कारण उसम से लोग बेहाल रहे। दिन में न घर में चैन मिल रहा था और न बाहर। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पारा भले ही 38 डिग्री के आसपास रहा हो लेकिन उमस के चलते 45 डिग्री से ज्यादा का एहसास होता रहा। इससे लोग व्याकुल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed