फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chocolate Santa Claus distributed to children

सेंटा क्लाज ने बच्चों में बांटी चाकलेट

Thu, 24 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 24 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chocolate Santa Claus distributed to children

विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के बल्लीपरवा गांव स्थित बीडी पब्लिक कान्वेंट स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को चाकलेट व टाफियों सहित विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। कार्यक्रम के दौरान केक काट कर एक दूसरे को खिलाया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप सिंह ने क्रिसमस डे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी पर्व हो वह समाज में एकता एवं भाईचारा   का संदेश देता है। प्रबंधक रणजीत सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में कई स्कूलों में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक और मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा आकर्षक उपहार प्रदान किया गया, जिसे पाकर बच्चे प्रसन्नचित हो गए। वहीं क्रिसमस डे की तैयारियां चर्च में जोर शोर से हो रही हैं। मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में साफ सफाई में दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के वर्धमान पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है।  आधुनिक क्रिसमस के दिन एक दूसरे को उपहार देना और चर्च में समारोह तथा सजावट करना शामिल है।


 क्रिसमस के दिन गरीब बच्चों को उपहार बांटते हैं। इस पर्व को मनाने के लिए वर्धमान पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा यूकेजी के बच्चों ने मिशन कम्पाउंड स्थित चर्च में गए तथा चर्च में प्रार्थना किया। सांता क्लाज बने बच्चों ने केक काटकर एक दूसरे को उपहार दिया व फादर को क्रिसमस की बधाई दी।

 क्रिसमस पर्व से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां फादर ने स्टाफ तथा बच्चों को दी तथा बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed