फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   children take out a rally to protest the takeover of Temple

विरोध में फिर निकली रैली

Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
children take out a rally to protest the takeover of Temple
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले स्कूली बच्चाें ने शुक्रवार को एक बार फिर मां विंध्याचल मंदिर के अधिग्रहण के विरोध में रैली निकाली। रैली के समापन पर हुई सभा के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।
विज्ञापन


परिषद के नगर अध्यक्ष रवि मिश्रा ने विंध्य विद्यापीठ इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद रैली स्टेट बैंक चौराहा, रामजानकी मंदिर, चामुंडा देवी, पश्चिम मुहाल, मां विंध्यवासिनी मंदिर, सदर बाजार, कोतवाली रोड, बरतर तिराहा, वाराणसी बस स्टैंड, बंगाली चौराहा, रेहड़ा चुंगी, रेलवे स्टेशन होते हुए इंटर कालेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में नगर अध्यक्ष ने कहा कि यदि मंदिर ट्रस्ट हो जाएगा तो बच्चे पैसे के अभाव में पढ़ नहीं पाएंगे। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री श्री उपाध्याय ने कहा कि मंदिर ही सभी का सहारा है, अगर इसका अधिग्रहण हो जाता है तो विंध्याचलवासियाें के बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। सभा में नित्यानंद मिश्र, विद्यानंद, शुभम राय, अनिकेत, शुभम पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed