{"_id":"a08c0e1b90e3b1f9b24d97744aee7af9","slug":"children-s-productions-tells-the-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंडल के तत्वावधान में सोमवार को नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने मनोहारी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। नृत्य, फैंसी ड्रेस, श्रीमान-श्रीमती एवं डांडिया नृत्य स्पर्धाओं में वैश्य समाज के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष व गोरखपुर की पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कारों की जननी महिलाएं ही हैं, भारतवर्ष में वैश्य समाज संस्कारों एवं संस्कृति का सजग प्रहरी है। सामाजिक सेवा व रचनात्मक क्षेत्र में वैश्य समाज का प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिससे आसमान जगमगा उठा। विविध स्पर्धाओं में समाज के डांडिया नृत्य में अंकिता ग्रुप अव्वल रहा, धरमचंद साहू व रुचि साहू श्रीमान-श्रीमती चुने गए। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में आश्वत अग्रहरि व जूनयिर डांस ग्रुप में नेहा व श्रेया संयुक्त रूप से विजयी रहीं, वहीं सीनियर डांस ग्रुप में आयुषि व आतिशबाजी में आकाश जायसवाल ग्रुप विजयी रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष हेमलता गुप्ता, नगर अध्यक्ष उमा बरनवाल, महामंत्री राजकुमारी गुप्ता, डौली अग्रहरि, संध्या देवी, दुर्गेश्वरी अग्रहरि, नीलम जायसवाल, मीरा रस्तोगी, रचना गुप्त आदि का सरहनीय योगदान रहा। प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि व प्रदेश मंत्री राहुुल बरनवाल सहित जनार्दन रस्तोगी, अशोक केशरवानी, बाबा जायसवाल, अर्जुन साहू, दीपू जायसवाल, सुभ्रत अग्रहरि, संजू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।