फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children enjoys kites

पतंग व मंझा की खरीदारी करने उमड़े बच्चे

Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children enjoys kites
मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर नगर सहित विंध्याचल के बाजाराें में स्थित पतंग व मंझे की दूकानाें पर बच्चों संग युवाआें का तंाता लगा रहा। तरह-तरह के रंग-बिरंगे पतंगाें को देख जहां एक ओर बच्चे खुशी से उछल रहे थे, वहीं युवा अपने मनपसंद के मंझा खरीदने में मशगूल दिखाई दिए। नगर के पक्की सराय, तुलसी चौक, महुवरिया, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, संगमोहाल सहित कई अन्य बाजाराे में स्थित पतंग व मंझे की दूकानों पर सुबह से दोपहर बाद तक ग्राहकों का रेला लगा रहा। बच्चों व युवाओं को कागज से बने पतंग की अपेक्षा प्लास्टिक के पतंगें कुछ ज्यादा ही पसंद आईं, वहीं चाइनीज मंझा की बिक्री नहीं होने से ग्राहकों ने मजबूत व मंहगे मंझे खरीदे।
विज्ञापन

कुछ दूकानदार चोरी-छिपे तौर पर चाइनीज मंझे की बिक्री करते देखे गए। दूकानों पर दो रुपये से लेकर ढाई सौ रुपये प्रति पीस पतंग बेचे गए, वहीं इंडियन मंझा 50 रुपये के दस ग्राम के हिसाब से बेचा गया। दूकानाें पर उमड़े ग्राहकों को देख दूकानदार गदगद दिखाई दिए।
विज्ञापन

उधर विंद्याचल क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर पतंग की दो दूकानों पर चाइनीज मंझे की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर एक बोरी चाइनीज मंझा बरामद किया। पुलिस ने दूकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed