फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies due to bite of poisonous animal while sleeping

सोते समय विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत

Sat, 19 Jun 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to bite of poisonous animal while sleeping
जिगना। थाना क्षेत्र के कसघना गांव में शुक्रवार की देर रात सोते समय बालक को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन झाड़फूंक के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र निवासी बालमुकुंद का सात वर्षीय पुत्र राहुल शुक्रवार की रात खाना खाकर पक्के मकान में चारपाई पर सोया था। उसकी बहन मां अनामिका के साथ सो रही थी। देर रात एक बजे किसी जंतु ने बालक को काट दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन उठे और उसे झाड़-फूंक और दवा पिलाने के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे कि रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। बालक माता-पिता इकलौता पुत्र था। पिछले दो दिनों में विषैले जंतु के काटने और सर्पदंश से यह चौथी मौत है। सर्पदंश और विषैले जंतु के काटने से लगातार घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी लोग अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर जा रहे है। इस कारण लोगों की मौत हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed