फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Check the distribution of food grains neutrally

खाद्यान वितरण में तटस्थ भाव से करें जाँच

Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Check the distribution of food grains neutrally
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला खाद्य सर्तकता समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र को निर्देश दिया कि खाद्य सर्तकता की ग्राम बैठक में आँगनबाड़ी, आशा कार्यकत्री एवं स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल करते अनिवार्य रूप ये बैठक करायी जायें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम-2013 के अन्तर्गत कुल जनसंख्या का ग्रामीण क्षेत्रों में 79.56 एवं शहरी क्षेत्रों में 64.43 प्रतिशत जनसंख्या को संतृप्त किया जाना है। जिसके अन्तर्गत वर्तमान समय में 69 हजार छह सौ 65 अन्त्योदय कार्ड धारक एवं तीन लाख 84 हजार छह सौ 41 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक मिलाकर कुल चार लाख 54 हजार तीन सौ छह राशन कार्ड या परिवार चयनित हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षको को निर्देश दिया कि अपात्र लोगों का नाम काटकर पात्र व्यक्तियों का करने हेतु माहवार विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। खाद्यान का उठान, वितरण एवं सत्यापन हेतु निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या पूर्ति निरीक्षक, लेखपाल/ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा हैं। खाद्यान से संबंधित आईजीआरएस अथवा काल सेंटर पर अॅानलाइन पर आनलाइन प्राप्त हो रही शिकायतो का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर गुणवत्तापरक समयान्तर्गत कराया जा रहा हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण की शिकायतों का तटस्थ भाव से जाँच करें तथा खाद्यान वितरण से सम्बन्धित किसी भी अनियमितता, लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed