{"_id":"cc3ec1666d6c16a090e412493fa12f37","slug":"chandrashekhar-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व सहित उनके राजनैतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर अपने संघर्ष एवं व्यक्तित्व के बल पर फर्श से अर्श की छलांग लगाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने दीन दुखियों, हक और अधिकार से वंचित लोगों, असहायों के पक्ष में तथा अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। श्री यादव ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर अपने सपनों को साकार करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजवादी विचारक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अरूण कुमार दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया।