{"_id":"68c1d56e27a740a65a002cf3","slug":"chanda-won-gold-in-railway-athletic-championship-for-the-second-year-too-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-139861-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दूसरे वर्ष भी चंदा ने जीता रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दूसरे वर्ष भी चंदा ने जीता रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण
विज्ञापन
कोलकाता में आयोजित रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप 2025-26 में गोल्ड मेडल के साथ बीच में के एम चंदा।-स
अदलहाट। एथलीट केएम चंदा ने लगातार दूसरे वर्ष भी साईं (भारतीय खेल प्राधिकरण) मैदान कोलकाता में तीन दिवसीय पांच से सात सितंबर के बीच संपन्न हुए 90वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप 2025-26 के 800 मीटर महिलाओं की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम बरकरार रखा है।
ट्रैक से काफी दिनों तक दूर रहने के बाद एक बार फिर चंदा ने शानदार वापसी करते हुए लिली दास को पछाड़कर 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर आने वाले प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गईं हैं।
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में देश के लिए रजत पदक जीत चुकी सोनपुर गांव के सत्यनारायण प्रजापति की बेटी धूल भरी सड़कों पर दौड़ लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट केएम चंदा हाल ही में चोट के कारण दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप से बाहर हो गईं थीं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय खेल 2025 में लगातार दूसरे वर्ष भी महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
इसके पूर्व एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली चंदा ने पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार होने के बावजूद पदक से चूक गई थीं। चोट के कारण दक्षिण कोरिया में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप मई 2025 में केएम चंदा चोट के कारण बाहर हो गईं थीं। चंदा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। चंदा के दिल्ली सरकार के कोच कुलवीर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में लगातार दूसरे वर्ष भी चंदा ने स्वर्ण पदक जीतकर ट्रैक पर एक बार फिर वापसी की है। मुझे उम्मीद है कि वह इस बार एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतेगी।